हिमालय का महत्व | UPSC Mains Practice

हिमालय को भारत का ताज कहा जाता है। ये सिर्फ पहाड़ों की एक कतार नहीं है, बल्कि हमारे देश के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आइए समझते हैं कि आखिर हिमालय हमारे लिए इतना जरूरी क्यों है।

भौगोलिक महत्व ;

हिमालय दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला है। भारत के नक्शे को देखिए – उत्तर में यहीं विशाल दीवार की तरह खड़ा है।

  • प्राकृतिक सीमा: यह भारत की उत्तरी सीमा पर एक मजबूत दीवार का काम करता है।
  • नदियों का उद्गम: हमारी सबसे पवित्र और बड़ी नदियाँ – गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र – इन्हीं बर्फीली चोटियों से निकलती हैं।
  • अगर हिमालय न होता तो ये नदियाँ भी नहीं होतीं। और अगर ये नदियाँ न होतीं, तो उत्तर भारत का मैदानी इलाका आज के राजस्थान की तरह सूखा और रेगिस्तानी हो सकता था।

जलवायु पर प्रभाव

हिमालय हमारे मौसम को भी कंट्रोल करता है। यह दो तरह से करता है:

  • ठंडी हवाओं से बचाव: मध्य एशिया (तिब्बत, साइबेरिया) से आने वाली बर्फीली और सूखी हवाओं को हिमालय रोक लेता है। वरना उत्तर भारत में सर्दियों में इतनी ठंड पड़ती कि जीना मुश्किल हो जाता।
  • बारिश लाने वाला: गर्मियों में समुद्र से उठने वाली नम हवाएं (मानसून) हिमालय से टकराकर रुक जाती हैं और बारिश करती हैं। यही बारिश हमारी खेती और जीवन का आधार है।

कृषि और अर्थव्यवस्था

हिमालय से सिर्फ पानी ही नहीं मिलता, बल्कि लाखों लोगों की आजीविका भी जुड़ी है।

  • खेती का आधार: हिमालय से निकलने वाली नदियाँ उत्तर भारत के मैदानों में सिंचाई का पानी देती हैं। इसी पानी से गेहूं-गन्ने की फसलें लहलहाती हैं।
  • बिजली का उत्पादन: पहाड़ों पर बहने वाली तेज नदियों से बांध बनाकर बिजली (जलविद्युत) पैदा की जाती है। भाखड़ा-नांगल, टिहरी बांध इसके बड़े उदाहरण हैं।
  • रोजगार और पर्यटन: शिमला, मनाली, नैनीताल, केदारनाथ, गंगोत्री – ये सब हिमालय की गोद में बसे हैं। हर साल लाखों लोग यहां घूमने और तीर्थयात्रा करने आते हैं। इससे होटल, गाइड, दुकानदार – सबको रोजगार मिलता है।
  • प्राकृतिक औषधियां: हिमालय में हजारों तरह के जड़ी-बूटियां और औषधीय पौधे मिलते हैं, जिनका इस्तेमाल दवाइयां बनाने में होता है।

सामरिक महत्व

अगर सेना की दृष्टि से देखें, तो हिमालय भारत के लिए सबसे बड़ा रक्षा कवच है।

  • प्राकृतिक दीवार: हिमालय इतना ऊंचा और दुर्गम है कि दुश्मनों के लिए उत्तर से भारत में घुसना बेहद मुश्किल है। यह हमारी प्राकृतिक सुरक्षा है।
  • पड़ोसियों से सीमा: चीन और पाकिस्तान के साथ हमारी अधिकतर सीमा हिमालय की ऊंची चोटियों पर ही स्थित है। लद्दाख और सियाचिन इसके उदाहरण हैं।
  • सियाचिन: दुनिया का सबसे ऊंचा और सबसे ठंडा युद्धक्षेत्र (सियाचिन ग्लेशियर) भी हिमालय में ही है, जहां हमारे जवान देश की रक्षा करते हैं।

निष्कर्ष

हिमालय सिर्फ पत्थर और बर्फ का पहाड़ नहीं है। यह हमारी नदियों का पिता है, हमारे मौसम का संरक्षक है, हमारी खेती का आधार है और हमारी सुरक्षा की ढाल है। इसे बचाना और इसका सम्मान करना सिर्फ सरकार का ही नहीं, बल्कि हम सबका कर्तव्य है।

UPSC Mains Practice Question:

“हिमालय केवल एक पर्वत श्रृंखला नहीं, बल्कि भारत की भौगोलिक, जलवायवीय, आर्थिक एवं सामरिक संरचना का आधार है।”
इस कथन की विवेचना कीजिए। (150 शब्द)

मेरा पहला उत्तर

अच्छी बातें

  • Introduction दिया।
  • 2500 km जैसा fact लिखा।
  • Headings और points में answer लिखा।
  • भौगोलिक, आर्थिक, पर्यावरणीय जैसे कई dimension cover किए।

कमियाँ

  • Climate (जलवायु) वाला महत्वपूर्ण point missing था।
  • Points थोड़े सामान्य थे, depth कम थी।
  • Conclusion बहुत strong नहीं था।

अच्छी बातें

  • Introduction पहले से बेहतर हुआ।
  • Structure और headings clear हो गईं।
  • Economic और environmental points अच्छे लिखे।
  • Strategic point भी add किया।

कमियाँ

  • Climate का point अभी भी clear नहीं लिखा।
  • कुछ वाक्य लंबे और presentation थोड़ा weak है।
  • Conclusion और impactful हो सकता था।

Model Answer

हिमालय विश्व की नवीनतम एवं उच्चतम वलित पर्वत श्रृंखला है, जो लगभग 2500 किमी लंबाई में भारत के उत्तर में फैली हुई है। यह केवल भौगोलिक संरचना ही नहीं बल्कि भारत के समग्र विकास का आधार है।

हिमालय का महत्व:

  1. भौगोलिक महत्व – यह भारत की प्राकृतिक सीमा बनाता है तथा अनेक नदियों का उद्गम स्थल है, जिससे उत्तरी भारत का विशाल मैदान बना है।
  2. जलवायवीय महत्व – हिमालय मध्य एशिया से आने वाली शीत हवाओं को रोकता है तथा मानसूनी पवनों को रोककर भारत में वर्षा करवाता है।
  3. आर्थिक महत्व – हिमालय से निकलने वाली नदियाँ सिंचाई, जलविद्युत उत्पादन तथा कृषि के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
  4. सामरिक महत्व – यह भारत को चीन और पाकिस्तान से प्राकृतिक सुरक्षा प्रदान करता है।

निष्कर्ष:
इस प्रकार हिमालय भारत की जलवायु, कृषि, अर्थव्यवस्था तथा राष्ट्रीय सुरक्षा की आधारशिला है, इसलिए इसका संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।

Leave a Comment